बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होममनोरंजनYash Chopra की पत्नी Pamela Chopra का निधन

Yash Chopra की पत्नी Pamela Chopra का निधन

Yash Chopra की पत्नी Pamela Chopra का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। Pamela Chopra एक प्रसिद्ध भारतीय playback singer थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।

reports के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से Mumbai के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। Yash Raj के official page से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि Pamela Chopra का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे Mumbai में हो चुका है।

Pamela Chopra को आखिरी बार Yash Raj की documentary ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति Yash Chopra और उनकी journey के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ में सिर्फ Yash Chopra ही नहीं, बल्कि Pamela के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।

शो में, Pamela ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातों की नींद हराम की थी। female perspective कैसे काम करता है, यह समझने के लिए Yash भी अक्सर अपनी पत्नी के पास पहुंचते थे और उनसे मदद लेते थे।

Pamela और Yash Chopra की शादी 1970 में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी और यह एक arranged marriage थी। उनके दो बेटे, Aditya और Uday Chopra हैं। Aditya फिल्म producer और director हैं। उन्होंने Rani Mukherjee से शादी की है। Uday एक अभिनेता और फिल्म निर्माता भी हैं।

Pamela Chopra ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) शामिल है। 1993 की फिल्म आईना का निर्माण पूरे तरीके से उन्होंने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का screenplay भी लिखा था। वह एक बार पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म दिल तो पागल है के शुरुआती गीत एक दूजे के वास्ते में था, जहां Pamela और Yash एक साथ दिखाई दिए थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

MichaelPem on Blog Post Title
MichaelPem on Blog Post Title
MichaelPem on Blog Post Title
1xbet bonuses when registering with a promo on Blog Post Title
ScottCig on Blog Post Title
AaronMet on Blog Post Title
AaronMet on Blog Post Title
AaronMet on Blog Post Title
Grahamjoits on Blog Post Title
TracySAK on