सिकंदराराऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 छात्राओं व अध्यापिकाओं ने दिखाया देशप्रेम

​सिकंदराराऊ (हाथरस)। देश भर में मनाए जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सिकंदराराऊ में देशभक्ति के रंग में रंगी एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
​नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः दस बजे नगर पालिका कार्यालय परिसर से किया गया। अधिशासी अधिकारी  संदीप सक्सेना एवं नगरपालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

​इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा समस्त सम्मानित सभासदगणों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। यात्रा में सी.पी.एस. कॉलेज की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने विद्यालय की प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे छात्राएं और शिक्षिकाएं देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं, जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर हो उठा।


अधिशासी अधिकारी एवं पालिका अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी और विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। यात्रा के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी, सभासदगण, कॉलेज स्टाफ और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे