शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराजनीतिNDA और INDIA को कौन-सी पार्टी चुनौती दे रही है?

NDA और INDIA को कौन-सी पार्टी चुनौती दे रही है?

सर्वे के मुताबिक, यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 73 NDA और 7 सीटें विपक्षी गठबंधन INDIA को मिलने की उम्मीद है। तो वहीं BSP को एक भी सीट जीतने की कोई उम्मीद नहीं है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का इधर से उधर आना जाना लगा है। इसी दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास- LJP) समेत कई दल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए हैं। तो वहीं एनडीए को टक्कर देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर गठबंधन कर INDIA बनाया है। इस बीच कई ऐसे दल भी हैं जो किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं और अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि मायावती की पार्टी बसपा भी इस बार अकेले चुनावी मैदान में उतर रही है।

मीडिया रिर्पोट्स से मुताबिक 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 31 जुलाई, 2023 को इंडिया टीवी ने CNX के साथ मिलकर मौजूदा स्थिति को लेकर एक ओपिनियन किया। इसके जरिए ये पता लगाने की कोशिश की गई कि अगर देश में आज चुनाव होते हैं तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। जिसमें सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक NDA और INDIA से मुकाबले के लिए तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में जुटीं मायावती की पार्टी को सर्वे में एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

यूपी में BSP को कितनी सीटें मिलेगी?

पूरे देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश की हैं लेकिन सर्वे के मुताबिक, बीएसपी को यूपी में एक भी सीट मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बीएसपी को एक भी सीट मिलते नहीं दिखाया गया है।अगर यूपी में वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का वोट शेयर 52 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी का 23 फीसद, बीएसपी का 12 और कांग्रेस के पास सिर्फ 4 फीसदी रहने की उम्मीद है।

क्या आंकड़े हैं?

देश की 543 लोकसभा सीटों पर सर्वे किया गया है। जिसमें 50 सीटों पर अन्य दलों की जीत का अनुमान बताया गया है। सर्वे के मुताबिक अन्य दलों को कर्नाटक में 1, ओडिशा में 13, तेलंगाना में 9, असम में 1, जम्मू-कश्मीर में 1, आंध्र प्रदेश में 25 सीटें मिल सकती हैं। ये वे राज्य हैं जहां पर या तो बीएसपी चुनाव लड़ती नहीं है या उसका उतना प्रभाव नहीं है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments