शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होममनोरंजनAnanya Panday के Relationship Status पर उनकी मां ने किया बडा खुलासा

Ananya Panday के Relationship Status पर उनकी मां ने किया बडा खुलासा

Ananya Panday न केवल अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं बल्कि आजकल वो अपनी Love Life को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों Aditya Roy Kapoor के साथ जोड़ा जा रहा है। हर जगह इनके Romance की खबरें छाई हुई हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। हालाकी Aditya Roy Kapoor और Ananya Panday इस खबर पर हमेशा इनकार ही करते हैं।

मगर हाल ही में एक Interview के दौरान Ananya Panday की मां Bhavna Pandeyने एक्ट्रेस के Relationship Status के बारे में कुछ जानकारी दी है। एक्ट्रेस की मां ने बताया है कि सच्चाई यह है कि Ananya Single है और उन्होने कहा कि Professional Life में अक्सर इस तरह लिंक अप की खबरें आती रहती हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता। यह एक एक्टर की लाइफ का हिस्सा है। अच्छा और बुरा, आपको सबकुछ स्वीकार करना पड़ता है।

Bhavna Pandey ने आगे ये भी कहा कि ‘स्टार्स को इतना प्यार और तारीफ मिलती है। ऐसे में इसके साथ आने वाली कुछ Negativity की बजाय मैं उस प्यार पर Focus करने की सलाह देती हूं। आखिर Positivity हमेशा Negativity को हरा देती है।’

जब Ananya की मां से पुछा गया कि उन्होंने अपनी बेटी को कैसे तैयार किया है सिनेमा की दुनिया का सामना करने के लिए? उस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘मैंने हमेशा यही सलाह दी कि अपने प्रति बहुत ज्यादा सख्त न हों और अपना Best दो। मैंने उसे हमेशा एक अच्छा इंसान बनना और दूसरों को सम्मान देना सिखाया है। आप चाहें ऊंचाई पर हो या विफलता की कगार पर, हमेशा जमीन से जुड़कर रहो। हालांकि, मैं एक्टर नहीं हूं, इसलिए इस बारे में मेरी जानकारी ज्यादा नहीं है, लेकिन एक इंसान के तौर पर मैंने उसे बेहतर बनने की सलाह हमेशा दी है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments