पुरदिलनगर में गत शुक्रवार को हुए बवाल के बाद शासन प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं दिखा पुरदिलनगर व सिकन्दराराऊ के प्रमुख स्थलों को सी सी टीवी कैमरों से लैस करवा दिया गया है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। लेखपाल, कानूनगो, अमीन, ग्राम पंचायत सहायक आदि मस्जिदों पर तैनात दिखे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बताया की सभी जगह शान्ति पूर्वक नमाज अदा की गयी है तथा सभी ने सहयोग करते हुए नियमों का पालन किया है।