अधिकारियों ने अतिक्रमण की ओर से अपनी आँखें बन्द कर रखी हैं वह चिन्ता का विषय है, आम नागरिकों के दुःख दर्द का ध्यान रखना अधिकारियों का दायित्व बनता है जिस प्रकार से जी0टी0रोड को लोगों ने अपनी चैपाल समझकर कब्जा सा कर लिया है वह गलत है और इनके विरूद्ध कार्यवाही होनी ही चाहिये। ठेले वाले हों अथवा प्राइवेट टैक्सी वाले सभी ने रोड को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है रोड पर आये दिन दुर्घटनायें होती रहती हैं। सिकन्दराराऊ के लोगों की उम्मीदें सिर्फ और सिर्फ जिलाधिकारी की ओर लगी हुयी हैं ताकि जी0टी0 रोड व नगर के ब्यस्ततम बाजार अतिक्रमण मुक्त हो सके।
– अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव महाजन के अनुसार