शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमब्रजसिकन्दराराऊ में शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा हर हर महादेव के नारों से...

सिकन्दराराऊ में शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा हर हर महादेव के नारों से गूँज उठा आसमान

 

शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा : नगर में महाशिवरात्रि के पर्व पर ऐतिहासिक शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब उमड पडा। यात्रा में शामिल हजारों लोगों में ऐतिहासिक उत्साह दिखाई दिया। हर व्यक्ति भगवान शिव की भक्ति से सराबोर होकर झूम रहा था। गगन में हर-हर महादेव, बम-बम भोले आदि जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। युवाओं के ललाट पर लगा चन्दन एवं हाथों में केसरिया ध्वज अनौखी छटा बिखेर रहे थे। वहीं घोडों पर सवार युवा एवं यात्रा में शामिल भोले बाबा की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। युवाओं के जोश से पूरा नगर शिवमय नजर आ रहा था। बैण्ड बाजों की मधुर ध्वनि पर युवा जमकर थिरक रहे थे। मोटर साइकिल सवार युवाओं का जोश चरम पर दिखाई दिया। संकीर्तन यात्रा के दौरान सुरक्षा के कडे इंतजाम रहे।

 

शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा : यात्रा में शामिल लोग जहां अनुशासित ढंग से स्वंय व्यवस्था को संभालने में लगे थे वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा खास सुरक्षा इंतजाम किये गये थे। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा उप जिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा, सी0ओ0 राजीव कुमार सिंह, कोतवाल प्रवीण राणा, कोतबाल डी. केत्र सिसौदिया के अलावा भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा की कमान सम्हाले हुऐ देखे गये। आला अधिकारी भी स्थानीय अधिकारियों से पल-पल की खबर ले रहे थे। यात्रा पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जारही थी।
गतवर्षों की भांति नगर के गौरीशंकर हिन्दू इटंर कालेज स्थित शिवालय मंदिर पर सुबह से ही शिव भक्तों का सैलाब उमडने लगा था। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारम्भ हुआ। इससे पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।


व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के अलावा सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा, वहीं भारत माता की भव्य झांकी ने भी नगरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा गौरी शंकर हिन्दू इटर कालेज से प्रारम्भ होकर गौसगंज, नौरगांबाद पूर्वी अम्बेडकर नगर, जीटी रोड, सब्जी मंण्डी रोड, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज, बस स्टैण्ड, नगला लाला, पंत चौराहा, नगला शीशगर, बारहसैनी, चांदगढी, ब्राहमणपुरी, मटकोटा, दमदमा, होती हुई शिवालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उपेन्द्र वार्ष्णेय, , नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य , कृष्णा यादव, अभितोष राठी, विपिन वार्ष्णेय, विपिनलाल, ब्रजकिशोर सर्राफ, पंकज शर्मा, विशाल वार्ष्णेय, चेतनशर्मा, मनोज उपाध्याय, राजू शर्मा, अमित महाजन, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, अमन वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता संतोष यादव, धीरज वार्ष्णेय, संतोष पुण्ढीर, विभोर माहेश्वरी, रामदत्त उपाध्याय, राजा ठाकुर, आदि प्रमुख थे।

शिवरात्रि मेले के चलते चरमराई यातायात व्यवस्था

शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा में उमडे जन सैलाव के कारण नगर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरागई। कई घंटे तक जीटी रोड वाधित रहा। पुलिस प्रशासन ने यात्रा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए खास इंतजाम किये थे। पंत चौराहे पर हाथरस, कासगंज एवं अलीगढ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वहीं एटा मार्ग पर भी मेले के दौरान यातायात रोक दिया गया था। मेला निकलने के बाद जीटी रोड पर यातायात को सुचारू करने में कडी मशक्कत करनी पडी।

बम-बम के साथ गूंजे भारत मां तथा वंदेमातरम के नारे

शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा के दौरान नगर के बाजार पूरी तरह से भोले की भक्ति में डूबे नजर आये। पूरा बाजार केसरिया झण्डे, झण्डियों से पाट दिया गया जो अनूठी छटा विखेर रही थी। इस कार्यक्रम को लेकर युवा खासे उत्साहित थे और कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। यात्रा में जहां एक ओर केसरियां ध्वज लहरा रहे थे , लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी लगा रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments