शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराजनीतिसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, समाजवादी पार्टी की सभी इकाइयां...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, समाजवादी पार्टी की सभी इकाइयां भंग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सभी इकाइयां भंग कर दी। फिलहाल उन्होंने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ दिया है। अभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल है। सपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से जानकारी दी। अभी पार्टी ने इसकी वजह नहीं बताई है। पर माना जा रहा है, कि पार्टी के कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद दोबारा सभी इकाइयों का गठन किया जाएगा। माना जा रहा है, पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सितंबर के पहले सप्ताह में होगा। बता दें कि, विधानसभा चुनाव के बाद से ही सभी इकाइयां भंग करने की संभावना जताई जा रही थी। हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को भाजपा से करारी हार मिली है। आपको बता दें कि रामपुर व आजमगढ़ सपा की मजबूत गढ़ मानी जाती थी। भाजपा ने सपा के एमवाई (मुस्लिम-यादव) फैक्टर को तार-तार कर दिया है।

RELATED ARTICLES

2 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments