Home राष्ट्रीय भारत में लाॅन्च हुआ चंद्रयान-3

भारत में लाॅन्च हुआ चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 के लाॅन्च के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 के लाॅन्च का वीडियो सामने आया है।

आपको बता दें कि भारत ने अपने चंद्र  मिशन के तहत शुक्रवार यानी 14 जुलाई को चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2:35 पर चंद्रयान को लाॅन्च किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो चीफ सोमनाथ ने लाॅन्च के बाद कहा, भारत को बधाई हो चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की यात्रा शुरू कर दी है. इसके साथ इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि एलवीएम 3-एम 4 राॅकेट ने चंद्रयान-3  को इसकी सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 को ले जाने वाले राॅकेट LVM3-M4 को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंद्रयान-3 पर क्या रिएक्शन है?

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस में है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा, उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है, यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।

 सूत्रों के अनुसार, इसरो अध्यक्ष के अलावा चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर एस मोहन कुमार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरामुथुवेल ने भी देशवासियों को इस अहम क्षण पर सफलता की बधाई दी. इस दौरान सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र  में वैज्ञानिकों के बीच बेहद खुशनुमा माहौल देखा गया। इसके साथ शीर्ष वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बारे में विस्तार से जानकारी बाद में साझा की जाएगी। इस मौके पर पृथवी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह भी केंद्र में मौजूद रहे और ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।