शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस का शपथ ग्रहण समारोह : मुख्य अतिथि...

दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस का शपथ ग्रहण समारोह : मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी लक्ष्मी नारायण मंत्री व चौधरी उदय भान सिंह जी राज्यमंत्री शामिल रहे

हाथरस 11 जनवरी 2021 ।

सोमबार को दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी लक्ष्मी नारायण मंत्री व चौधरी उदय भान सिंह जी राज्यमंत्री ,  बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, मंडलायुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक जयसवाल, खादी ग्राम उद्योग के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, प्रीति चौधरी, सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय जी व सदर विधायक हरिशंकर माहौर, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, सि0राऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा आदि की उपस्थिति में दी कलेक्ट्रेट बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा, महासचिव चैधरी महेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कौशिक, सह सचिव विनोद गौतम, पुस्तकालय अध्यक्ष, अखंड प्रताप सिंह ने बार की गोपनीयता और अखंडता की अपने पद की शपथ ली।

शपथ मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मीनारायण मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिलाई गई व बार के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए तथा निर्विरोध निर्वाचन कराने के उपलक्ष में चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह यादव, सुनील कुमार वर्मा व संदीप कुमार शर्मा को सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अलीगढ़ कमिश्नरी अध्यक्ष शैलेश पचौरी, गिरीश चंद, नितेंद्र सिंह गुड्डू, राजेश सिंह गुड्डू, शरद माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी, विपुल सिंघानिया सादाबाद से पधारे राम कुमार गौतम अध्यक्ष व महासचिव वीरेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद बॉस, के0के0 दीक्षित ज्ञानेंद्र सिंह, कुलश्रेष्ठ, गोपाल प्रसाद शर्मा अधिवक्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेम सिंह यादव एडवोकेट व सहयोगी सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments