शनिवार, जुलाई 27, 2024
होममनोरंजनक्या सिनेमाघरों पर कमाल दिखा पाएगी, पौराणिक कथाओं पर आधारित ब्रह्मास्त्र

क्या सिनेमाघरों पर कमाल दिखा पाएगी, पौराणिक कथाओं पर आधारित ब्रह्मास्त्र

9 सितम्बर को सिनेमाघरों में आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इन दिनों सुर्खियों पर बनी हुई है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर इतना मन लुभावन है कि देखने के बाद लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दरअसल अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म का ट्रेलर अकल्पनीय है।

जो आधुनिक दुनिया में भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है। जिसमें कहानी और तकनीक के स्तर पर चमत्कार पैदा करने की कोशिश की गई है। अगर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई तो इसका असली श्रेय फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी को जाना चाहिए।

जो पिछले 13 साल से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। यानि कि 25 साल की उम्र से ही 38 साल के आयान इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिए थे। हालांकि उनकी तपस्या रंग लाई है या नहीं। यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन ट्रेलर की अगर बात करें तो वो लोगों को बेहद पसंद तक आ रहा है।

2 मिनट 51 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरूआत अमिताभ बच्चन के आवाज के साथ होती है। जो फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालने के साथ किरदारों का परिचय देते हैं। इसके बाद फिल्म के मुख्य किरदार शिवा का परिचय कराया जाता है।

जिसे रणबीर कपूर ने निभाया है और शिवा को ‘ब्रह्मास्त्र की कीस्मत का सिकंदर’ बताया गया है। शिवा वो इंसान जो जिंदगी को मजे से जी रहा है। लेकिन उसे पता नहीं कि उसके अंदर दैवीय शक्तियां हैं। वहीं उसकी प्रेमिका ईशा का किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट उसे आग से खेलते देखकर डर जाती है।

इसके बाद साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के किरदार अनीश की झलक दिखाई गई है।

अनीश के किरदार में आक्रामक दिख रहे नागार्जुन जब बोलते हैं। ”हे नंदी अस्त्रम खंड-खंड कुरु”, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके बाद अंधेरे की रानी यानी कि मौनी रॉय के किरदार से मिलवाया जाता है। उसका मुख्य लक्ष्य किसी तरह से ब्रह्मास्त्र को हासिल करना है। जिसके लिए वो अपनी एक सेना तैयार करती है और एक सरप्राइज कैरेक्टर से रूबरू कराया जाता है।

जो कि शाहरुख खान हनुमान-अस्त्र के रुप में होते हैं। आधुनिक युग में वो एक वैज्ञानिक बने हैं। जो कि ब्रह्मास्त्र की शक्तियों और रहस्य के बारे में जानता है। जो अंधेरी ताकतों से उसकी रक्षा करता है। ‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर से यह पता चलता है कि फिल्म में आधुनिक तकनीक और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर और आलिया की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि दोनों के शादी का श्रेय फिल्म ब्रह्मास्त्र को भी जाता है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इनकी लव स्टोरी शुरु हुई थी। और ऐसे में ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री ऑन स्क्रीन में भी देखने को मिल रही है।

तो वहीं फिल्म में अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे गाने को प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है। ट्रेलर में ‘केसरिया’ गाना अरजित सिंह की आवाज में दिल छू रहा है।

रिपोर्ट- शाहनवाज

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments