सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमब्रजSikandraRao/Hasayanकोरोना का डर छोड़ रंगों में सराबोर हुए लोग

कोरोना का डर छोड़ रंगों में सराबोर हुए लोग

हाथरस  (ब्रजांचल ब्यूरो ) ।
रंगों का त्योहार होली नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मस्ती और उत्साह के साथ मनाया गया। होली के त्योहार में आम जनता से लेकर तमाम राजनीतिक नेताओं और हस्तियों ने भाईचारे और सद्भाव के रंग में रंग दिया है। लोगों ने प्रफुल्लित हो कर भाईचारे के साथ त्योहार को मनाया। हालांकि, कोरोना का असर भी त्‍योहार पर साफ नजर आया। कई जगह लोग घरों के भीतर ही होली खेलते नजर आए।

वहीं, कई जगहों पर लोगों ने कोरोना वायरस के डर को रंगों में उड़ा दिया। जहाँ कुछ जगहों पर लोगों की टोली ने जमकर होली खेली। तो कहीं मदमस्त होलियारों ने फाग गाए।

बता दें कि होली का त्योहार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है। भारत में कई जगहों पर यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन, दूसरे दिन धुलेंड़ी यानी धूल या होलिका के राख की होली और तीसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है।

इसके अलावा कुछ इलाकों में कई दिनों तक रंगबाजी के साथ फगुआ भी होता है। फगुआ में लोग टोलिया बनाकर होली के मस्ती भरे पारंपरिक गीत गाते हैं और एक-दूसरे रंग व गुलाल की बौछार करते हैं।

RELATED ARTICLES

51 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
Michaeldox on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
ErnestTab on Blog Post Title
Rodneywed on Blog Post Title