शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराजनीतिकानून मंत्री पद से हटाए गए किरेन रिजिजू जाने वजह!

कानून मंत्री पद से हटाए गए किरेन रिजिजू जाने वजह!

किरेन रिजिजू की केंद्रीय कानून मंत्री पद से विदाई हो गई है। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। किरेन रिजिजू बतौर केंद्रीय कानून मंत्री लगातार चर्चा में रहे और उन्होंने मुखर होकर न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इससे न्यायपालिका बनाम सरकार की स्थिति बनी और इसके चलते सरकार को असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ा। रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटाने के पीछे यह भी एक वजह मानी जा रही है।

 

 

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को पद से हटा दिया गया है। अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को सौंपी गई है।

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Dropadi Murmu) ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर भू-विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments