नगर के सिद्धपीठ राजराजेश्वरी ब्रजेश्वरी पथवारी माता मंदिर पर मंगलवार की देर शाम शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के शुभ अवसर पर विशाल हवनयज्ञ विद्वान ज्योतिषाचार्य सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में किया गया। हवन में यजमान की भूमिका धर्मेंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, जगदीश कश्यप व बीरो लाला ने निभाई। भक्तों ने यज्ञ में जनकल्याण व क्षेत्र में खुशहाली की कामना के साथ आहुति देकर मंगलकामना की।
