सिकंदराराऊ (मोहित कुमार)।
थाना क्षेत्र के गांव छोंकरा में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में मंगलवार की रात आग लग गयी जिससे उसमें सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग रामदास पुत्र निश्चय लाल की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर आगको देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर पहुंची दमकल टीम रास्ता जर्जर होने की वजह से दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई वही फायर कर्मियों ने आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया तब तक झोंपड़ी में सो रहे बुज़ुर्ग का आग में जलने से करुणांत हो गया।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...