शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमcrimeसगे भाई ने दुष्कर्म के बाद कर दी बहिन की हत्या

सगे भाई ने दुष्कर्म के बाद कर दी बहिन की हत्या

पवित्र रिश्तों को किया कलंकित 

 कासगंज (डा विनय शौनक)।

थाना पटियाली के अन्तर्गत ग्राम नगला किशोरी से आई हैरतअंगेज घटना से क्षेत्र में पवित्र रिश्ते को कलंकित किये जाने की चर्चा है।

 

प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त गांव के निवासी राधे श्याम पुत्र कुंवर पाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसके भाई ताराचंद की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी ,उसकी पत्नी गांव में ही दूसरे मकान में रह रही थी, वह अपने ननदोई की मृत्यु की सूचना पर गंजडुंडवारा गई हुई थी घर में उसका भतीजा संजू 19 वर्ष व भतीजी सोनम अकेले थे जहां संजू ने 03 फरवरी की रात में अपनी बहिन क़े साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।                                                                  ।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे घटना स्थल पर पहुंच गए जहां उन्होंने क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राणा के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए गहराई से घटना का अनावरण करने का कार्य सौंपा गया। फील्ड यूनिट द्वारा मौके से भौतिक साक्ष्य भी एकत्र करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घर में कोई वयस्क न होने पर संजू ने वीडियो में आपत्तिजनक वीडियो देखने बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुअसं 39/24के आधार पर भादंवि की धारा 376/302व नाबालिग के साथ दुराचार एक्ट पोक्सो की धारा 3/4 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments