करंट बना काल: सिकंद्राराऊ में बिजली के खंभे ने ली एक भैंस एक भैंसा की जान
सिकन्दराराऊ (हाथरस)।
नगर के मोहल्ला नोखेल पाए वाली गली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। गली में लगे लोहे के बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर एक भैंस एक भैंसा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक के युवक को करंट लगने का समाचार है । घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अचानक लोहे के बिजली के खंभे में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर से दो भैंसें खंभे के संपर्क में आ गईं और देखते ही देखते तड़पकर उनकी मौत हो गई।
करंट लगने के बाद मौके पर मृत पड़ी भैंसें और घटना स्थल पर जुटी भीड़।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने विजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिससे कोई और हादसा न हो सके।
हादसे के बाद मोहल्लेवासियों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनें और खंभों में करंट उतरने की शिकायतें पहले भी कई बार की गई थीं, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। स्थानीय नागरिकों ने मृत एक भैंस एक भैंसा के स्वामी को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विद्युत विभाग भी तकनीकी कारणों की जांच में जुट गया है।









