Home राष्ट्रीय हाथरस लोकसभा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह दिलेर के निधन से शोक...

हाथरस लोकसभा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह दिलेर के निधन से शोक की लहर

हाथरस।
हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर दिलेर की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई, उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, सांसद अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजवीर सिंह दिलेर 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से भारतिय जनतता पार्टी से चुनाव जीते थे। इस वार के चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनके स्थान पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर सिंह दिलेर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।हाथरस और अलीगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ में जनसभा में वह मंच पर रहे थे। राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर भी भाजपा के दिग्गज नेता रहे। वह लगातार पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे थे। राजवीर दिलेर के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह का हमेशा साथ देने वाले सांसद दिलेर के निधन पर उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।