शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराजनीतिसपा नेता Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती !

सपा नेता Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती !

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान रविवार शाम रोजा इफ्तार के समय हालत बिगड़ गए। आनन-फानन परिजनों ने आजम खान को दिल्ली के सरगंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आजम खान हर्निया और पैर में गैंगरेन जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के कारण आजम खान को दिल्ली स्तिथ सर गंगाराम हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। साथ ही डॉक्टरों की निगरानी में है।

सूत्रों के मुताबिक आजम खान को बीती मध्य रात्रि दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खान के साथ उनके परिजन भी दिल्ली पहुंचे हैं। परिजनों के मुताबिक बीती शाम रोजा इफ्तार के समय आजम खान की तबियत बिगड़ गई। हालांकि आजम खान की तबियत फिलहाल ठीक है और उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है।

इससे पहले भी हो चुके हैं बीमार
इससे पहले भी आजम खां बीमार हुए थे। पिछले साल सितंबर में हार्ट अटैक के चलते सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने आजम खां के दिल की एंजियोप्लास्टी) कर हार्ट में एक स्टंट डाला था। वहीं अब आजम खां हार्निया और पैर में गैंगरेन की बीमारी से पीड़ित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments