शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमराष्ट्रीयबांग्लादेश के हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़

बांग्लादेश के हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़

 पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जहां ब्राह्मणबरिया जिले में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार रात की है, इस घटना के बाद से हिंदू समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है।

आपको बता दें कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी की पहचान खलील मिया के रूप में हुई है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो पूरी घटना नियामतपुर गांव की है, जहां स्थित दुर्गा मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है। सूत्रों के अनुसार, बर्बरता की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो पाई।
क्यों भड़का हुआ है हिन्दू समुदाय? 
मीडिया रिर्पोट के मुताबिक ब्रह्मणबरिया के पुलिस अधीक्षक, मोहम्मद शखावत हुसैन ने खलील मिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है लेकिन आरोपी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। इस बारे में अभी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा निंदनीय अपराध क्यों किया। इसके साथ नियामतपुर सार्वजनिन दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष जगदीश दास ने बताया है कि तोड़फोड़ की अचानक कार्रवाई से स्थानीय हिंदू समुदाय के सदस्यों के लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है। जांच से पता चला है कि आरोपी खलील मिया नियामतपुर गांव में अपनी बहन के घर मिलने आया था, जब उसने इस घटना को अंजाम दिया था। तब आरोपी ने दुर्गा मंदिर के अंदर पांच से छह मूर्तियां तोड़ी थी। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments