आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समूचे जनपद में स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य आयोजन सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन में हुआ, जहां ध्वजारोहण के साथ बलि दानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इसके अलावा जिले भर में हर-घर तिरंगा फहरा रहा है। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गुंजायमान हो रहा है। समूचे जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। तमाम सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर को 9 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। साथ में शहर के सभी थानों को दो दिन के लिए अतिरिक्त फोर्स दी गई है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमृत महोत्सव 11 अगस्त से पूरे जिले में मनाया जा रहा है। इसे लेकर प्रति दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में मुख्य आयोजन सुबह कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा पुलिस पदक से पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। इस दौरान डीएम ने कलेक्ट्रेट में व पुलिस लाइन में एसएसपी ने कर्मचारियों अधिकारियों को आजादी के मायने बताते हुए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा जगह-जगह ध्वजारोहण, तिरंगा यात्राएं हुईं। शहर में सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणवत के अनुसार शहर को ९ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी थानों को अतिरिक्त फोर्स दिया गया है।
Great article, totally what I needed.
dibiz.com
paxlovid price buy paxlovid online