आगरा थाना क्षेत्र में शाहगंज के केदार नगर में इंडिया वन कंपनी के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की गई। हालांकि लुटेरे नाकाम रहे। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास में लगी है, लेकिन आरोपियों का अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।
वहीं एटीएम से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य संकलन किए हैं। थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि कैश सुरक्षित है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...