शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमHealth & Fitnessदेश में अचानक बढ़ रहे है कोरोना के केस

देश में अचानक बढ़ रहे है कोरोना के केस

देश में शुक्रवार को कोरोना के 6,155 नए मामले सामने आए। 11 लोगों की मौत हुई, जबकि 3,253 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। तीन दिन बाद नए केसेस में स्थिरता देखने को मिली है। गुरुवार को 6050 नए केस सामने आए थे, इसके मुकाबले शुक्रवार को ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल देश में 31 हजार 194 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 5.63% पहुंच गया है।कोरोना विशेषज्ञ का कहना है कि कोरोना केस बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। देश में ज्यादातर लोगों में हाइब्रिड इम्युनिटी आ चुकी है। यानी वैक्सीनेशन और प्राकृतिक संक्रमण से मिली इम्युनिटी। यही हाइब्रिड इम्यूनिटी लोगों को गंभीर बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने से बचा रही है। देश की आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। बाकी आबादी को इन वैक्सीन लगे लोगों से सुरक्षा मिल रही है। यही वैक्सीन ओमिक्रॉन के छह सब वैरिएंट का मुकाबला कर रही है। इनमें XBB.1.16 भी शामिल है।

देश में शुक्रवार को 6,155 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,294 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन आंकड़ों को शुक्रवार को जारी किया।

केरल: यहां 1,900 नए केस मिले, जबकि दो लोगों की मौत हुई। 711 लोग ठीक भी हुए। इससे पहले 22 सितंबर को 2300 मामले सामने आए थे।महाराष्ट्र: यहां बीते दिन 926 नए केस मिले, 423 लोग ठीक हुए जबकि 3 लोगों की मौत हुई। गुरुवार को यहां 803 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.79% है।

दिल्ली: यहां बीते दिन 733 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 460 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 2,331 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.93% है।

हरियाणा: यहां शुक्रवार को 407 नए केस सामने आए और 192 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 1,933 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.28% हो गया है।

गुजरात: यहां 328 नए केस मिले और 315 लोग ठीक हुए। गुरुवार को यहां 327 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.97% है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments