शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमब्रजSikandraRao/Hasayanदूरदर्शन पर कविता प्रसारण होने पर कवियों ने किया हर्ष व्यक्त

दूरदर्शन पर कविता प्रसारण होने पर कवियों ने किया हर्ष व्यक्त

सिकन्दराराऊ (ब्रजांचल ब्यूरो) ।
दूरदर्शन उत्तर प्रेदश के प्रतिष्ठित साहित्यिक कार्यक्रम ‘लोकडाउन में वन्स मोर’ में 24 मई को लॉक डाउन पर विशेष काव्यपाठ का प्रसारण किया गया। जिसमें नगर सिकन्दराराऊ के उभरते हुए युवा कवि शिवम कुमार ‘आज़ाद’ की कविताओं का प्रसारण भी हुआ। दूरदर्शन के इस प्रसारण पर नगर के कवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं युवाकवि को बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सोशल मीडिया के पटल के माध्यम से बधाई देने वाले प्रमुख कवि एवं गणमान्य व्यक्ति थे- अंतराष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, हास्यकवि देवेंद्र दीक्षित शूल, समाजसेवी हरपाल सिंह यादव, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा, महेश संघर्षी, वरिष्ठ कवि बलवीर सिंह पौरुष, कवि विवेकशील राघव, अवशेष कुमार विमल, विमल उपाध्याय, पंकज राठी, ललित मोहन भारद्वाज आदि। इसका पुनः प्रसारण 25 मई को भी होगा।ज्ञात रहे कि शिवम आज़ाद इससे पहले भी दूरदर्शन पर काव्यपाठ कर चुके हैं तथा देश के समृद्घ मंचों से काव्यपाठ करते हुए निरन्तर अपनी काव्य प्रतिभा से नगर का नाम रोशन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

9 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments