हाथरस जनपद की नगर पंचायत हसायन में बरसात ने सफाई की पोल खोल दी। विद्यार्थियों को बरसात और गंदे पानी में होकर निकलना पड़ा। नगर पंचायत से श्याम बिहारी स्कूल की ओर जाने वाले नालों की सफाई न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में सड़क पानी से भर जाती है। इस कारण लोगों को आने जाने मशक्कत करनी पड़ती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बरसात के पानी से लबालब भरी गली से गुजरना पड़ता है। यही हाल हसायन के भरतपुर तिराहे का है जहां तीनों मार्ग थोड़ी सी बारिश होने से पानी से भर गए।
हसायन कस्बा में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के कारण नगर पंचायत के सफाई कार्य की पोल खुल गई। ज्यादातर गलियों में जलभराव हो गया। उसका मुख्य कारण गली मोहल्लों में नालों की सफाई ना होना है। सबसे विकट समस्या हसायन कस्बे के मोहल्ला अहीरान के श्याम बिहारी स्कूल के विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। बरसात होने के बाद नाले चौक होने की वजह से पूरी गली ताल तलैया बन गई। जिस से स्कूल ड्रेस भी विद्यार्थियों की पानी से निकलने से खराब हो गई। कई बच्चे पानी में गिर गए थे जिन्हें अध्यापकों द्वारा बारी-बारी से बाहर निकाला गया। कालेज के प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक परमानंद का कहना है कि नगर पंचायत में नालों की सफाई हेतु कई बार शिकायत की गई। मगर खानापूर्ति करके सफाई कर्मचारी वापस चले जाते हैं। उसी का कारण अब हमारे स्कूल के विद्यार्थियों को लबालब बरसात और गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि उक्त नालों की सफाई की जाए। जिससे विद्यार्थियों के साथ आम राहगीरों को भी परेशानी ना हो।
कस्बा के मोहल्ला भरतपुर तिराहे पर भी काफी समय से थोड़ी बरसात होने पर जलभराव हो जाता है। नगर पंचायत के दोनों तरफ बने नाले की सफाई पर्याप्त नहीं हुई है। जिस वजह से हर वाहन को वहां से गुजरना पड़ता है। बड़ी समस्या पैदल और टूव्हीलर बालों को हो रही है।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...