मथुरा में शुक्रवार सुबह इंडस्ट्रीज़ एरिया में स्थित डिब्बे बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जब आग लगी फैक्टरी में बहुत कम लोग काम कर रहे थे। इस वजह से आग लगने की जानकारी भी तब हो सकी, जब आग पूरे परिसर में फैल चुकी थी। फैक्टरी से आग की लपटें जब तेजी से बाहर निकलने लगीं, तो लोगों की नजर पड़ी।
लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। ये फैक्टरी बांके बिहारी यादव की है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
छात्राओं व अध्यापिकाओं ने दिखाया देशप्रेम
सिकंदराराऊ (हाथरस)। देश भर में मनाए जा रहे 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के अंतर्गत...