शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराष्ट्रीयकिसानों और युवओं को बरग़ला रहीं है मप्र सरकार : जीतू पटवारी

किसानों और युवओं को बरग़ला रहीं है मप्र सरकार : जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में ठीक आठ महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। सरकार कांग्रेस की बनेगी या भाजपा की, ये तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन दोनों ही पार्टियां अपने-अपने दावे कर रही हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से क्या 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा? शिवराज सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस के पास क्या मास्टर प्लान है? कांग्रेस युवाओं को आगे क्यों नहीं कर रही? इन तमाम सवालों को लेकर एमपी कांग्रेस के चर्चित नेता जीतू पटवारी ने एक इंटरव्यू में जबाव दिया है।

 

राजनीतिक जीवन में किसी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यहां न्याय के लिए और विचारों की लड़ाई है। भाजपा हमारे खिलाफ प्रोपागेंडा फैलाती है तो उसका भी जवाब दिया जाता है। मैं एक अच्छा राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। भाजपा ने प्रदेश को कैसा बना दिया है। चार लाख करोड़ का कर्जा है। इस बात को विपक्ष नहीं उठाएगा तो कौन उठाएगा।

भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए। बीजेपी को जिन्होंने वोट किया, वो भी दुखी और परेशान है। बीजेपी का कार्यकर्ता जो मेरा इंटरव्यू सुनेगा, उसका बेटा बेरोजगार है, खून के आंसू रोता है। ऐसा मध्य प्रदेश बना दिया, जहां 79 प्रतिशत किसान कर्जदार हैं। ऐसा किसान जो भाजपा को वोट देता है, भाजपा को जिताता है, उसका पिता कर्जदार है। उसके पिता की जमीन बिक रही है। ऐसे में क्या एक भावनात्मक अपील नहीं करूं, आप वोट देते हो तो प्रदेश की हालात ये है। कमलनाथ आये थे डेढ़ साल के लिए इस दौरान उन्होंने साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये किसानों के कर्ज माफ किए। किसानों का ध्यान रखा गया। क्या इस बार का कांग्रेस पार्टी प्रदेश में युवाओं को मौका देगी?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments