कार्यक्रम के संयोजक डॉ शैलेन्द्र यदुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि करौना काल में चिकित्सा कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पटका प्रदान किया गया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा के पी सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपने व्यवहार और समर्पण से आम जनता का विश्वास और दिल जीते जिससे हर क्षेत्र में और ज्यादा सम्मान बढेगा।