सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने आशा को एचबीएनसी एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आशा से कहा कि वह परिवार नियोजन से संबंधित संसाधनों को पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता लोगों को परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रयास करती रहें, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। 11 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाडे को लेकर सीएमओ ने आशा से कहा कि वह इस पखवाड़े को सफल बनाने में अपनी पूरी सहभागिता निभाएं। आशा दंपति को छोटा परिवार रखने के लाभ के बारे में बताएं, जिससे वे अपने बच्चों को सही परवरिश कर सकें।