लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्ट फोन और सहायता राशि
हाथरस 28 जून 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को ‘हींग नगरी’ हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित एक भव्य जनसभा में जिले को ₹548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी। हजारों लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सुरक्षा, सुशासन और विकास ने आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों से नहीं, बल्कि रिकॉर्ड निवेश और विकास से होती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से सहायता राशि, आवास की चाबियां, स्मार्ट फोन और आयुष्मान कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) और विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
CM योगी के संबोधन के मुख्य बिंदु: सुरक्षा और सुशासन पर जोर
दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अराजकता के लिए बदनाम था, लेकिन पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में न तो कोई दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगा। सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।
शांतिपूर्ण त्योहार: मोहर्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार अब शांति और सौहार्द से मनाए जा रहे हैं। किसी भी आयोजन के नाम पर गरीब की झोपड़ी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचाने दिया जाएगा।
किसानों की समृद्धि: सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र मथुरा-बरेली फोरलेन से जुड़ा होने के कारण तेजी से इंडस्ट्रियल हब बन रहा है। आगरा में इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर और वाराणसी में इंटरनेशनल राइस इंस्टीट्यूट की स्थापना से किसानों को उन्नत बीज मिलेंगे और उनकी आय दोगुनी होगी।
डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता: बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को निःशुल्क राशन, आवास, शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत त्योहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी ने अपने हाथों से कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, चेक और सामग्रियां सौंपी:
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रखीं मांगें –
कार्यक्रम के दौरान हाथरस के स्थानीय सांसद व विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए जिले के विकास के लिए कुछ नई मांगें भी सामने रखीं:
सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि: 
दाऊजी मंदिर के जीर्णोद्धार, कांशीराम आवासों को पूरा करने और नई नगर पंचायतों के गठन की मांग की।
विधायक (सादाबाद) श्री प्रदीप कुमार: 
सादाबाद में स्टेडियम, नई नगर पंचायतें और महापुरुषों (पृथ्वीराज चौहान, अहिल्याबाई, महाराजा सूरजमल) की प्रतिमाओं की स्थापना की मांग उठाई।
विधायक (सिकंदराराऊ) श्री वीरेंद्र सिंह राणा: 
सिकंदराराऊ में उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) निर्माण और काली नदी पर पुल की मांग रखी।
विधायक (सदर) श्रीमती अंजुला सिंह माहौर: 
लक्खी मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और मेडिकल कॉलेज व ट्रांसपोर्ट नगर के लिए आभार जताया। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़, जिलाधिकारी अतुल वत्स, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित भारी संख्या में जनप्रितिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।














