Home मनोरंजन Acting नहीं बल्कि ये थी Anushka Sharma की Dream Job

Acting नहीं बल्कि ये थी Anushka Sharma की Dream Job

Anushka Sharma का नाम Bollywood की जानी मानी actress में शामिल है। उन्होंने bollywood को एक से बढ़कर एक hit फिल्में दी हैं। Anushka ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली Anushka आज अपना 35वां birthday celebrate कर रही हैं। Anushka का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। Anushka Sharma एक आर्मी परिवार से हैं। आज Anushka के जन्मदिन पर हम जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

आपकी चहेती actress Anushka Sharma शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी। उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में Anushka को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला।

Anushka Sharma ने मॉडलिंग के लिए दिल्ली को चुना। इसके लिए वे राजधानी में शिफ्ट हो गईं। Anushka ने महज एक साल ही अपने मॉडलिंग करियर को दिया इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में release हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी थी। उस दौरान दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में Anushka ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी।

पहली ही फिल्म के हिट होने के बाद Anushka के पास काफी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 2010 में Anushka की दो फिल्में release हुई बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात। जिनमें Anushka ने शानदार काम किया। जिसके बाद Anushka की गिनती top actress में होने लगी थी। उन्होंने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बता दें कि Anushka ने फिल्म एनएच -10, ऐ दिल है मुश्किल और सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फैंस को दीवाना बना दिया था। Anushka ने bollywood के बड़े से बड़े actor के साथ काम किया है। इनमें Akshay Kumar, Shah Rukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan जैसे सितारों का नाम शामिल है। Anushka ने Cricketer Virat Kohli से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम Vamika है।