अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के दुबे पढ़ाओ के पास जीटी रोड के किनारे सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं का ढेर मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब दवाओं के ढेर को देखा तो इसकी शिकायत स्थानीय निजी अस्पताल में जाकर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि दवाओं के पत्तों पर “उत्तर प्रदेश सरकार, नॉट फॉर सेल” लिखा हुआ है। वहीं, दवाओं की अभी एक्सपायरी डेट बाकी है।
दवा के पत्ते पर लिखी तारीख के अनुसार दिसंबर 2023 में एक्सपायर होगी। वहीं, लोगों ने कहा है कि एक तरफ सरकारी अस्पतालों में दवाओं की किल्लत कभी भी पड़ जाती है, लेकिन इस तरह सड़क किनारे दवाओं का ढेर मिलना सवालों के घेरे में है। स्थानीय व्यक्ति ने ही बताया है कि कोई व्यक्ति बड़े से पॉलीबैग में इन दवाओं को लेकर आया और गली के बाहर जीटी रोड के किनारे फेंक कर चला गया। दवाओं के कुछ पत्तों को लेकर जब स्थानीय एक निजी अस्पताल में बैठे डॉक्टर के पास पहुंचे, तो उन्होंने उन दवाओं को दाद, खाज, खुजली से संबंधित बताया है।
जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सिकंदराराऊ, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान का रथ
सिकंदराराऊ (हाथरस)।
स्थानीय श्री बांके बिहारी इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में रविवार...