थाना कोसीकला में पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोसीकला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत बाजार में लगभग ₹20 लाख बताई जा रही है।
क्या है मामला
बीती रात कोसीकला के कामा रोड स्थित दे गांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक को आता हुआ देखा जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो ट्रक में बैठे बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश को लगी। इसमें बदमाश आसिफ पुत्र शौकत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने कोसीकला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेज दिया है। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें करीब 160 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस को आरोपियों से तमंचा भी मिला है। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में एसपी देहात श्रीचंद ने जानकारी दी है।
छात्राओं व अध्यापिकाओं ने दिखाया देशप्रेम
सिकंदराराऊ (हाथरस)। देश भर में मनाए जा रहे 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के अंतर्गत...
सड़क पर लहूलुहान पड़ा था युवक… पत्रकार ने नहीं बनाई तस्वीर, कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल
हाथरस/सिकंदराराऊ।
रात का सन्नाटा था… सड़क सुनसान थी… और एक...