हसायन के गांव भिन्तर में योगेंद्र के घर के बाहर बकरा बंधा हुआ था। दो युवक घर के बाहर बंधा हुआ बकरा खोलकर मोटरसाइकिल पर लेकर भागने लगे इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो दोनों युवकों का ग्रामीणों ने पीछा किया। जिन्हें कुछ ही दूर आगे महेवा गांव में आकर अन्य ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बकरे के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...