ब्राह्मण समाज ने सदैव ज्ञान, धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई – आकाश दीक्षित
सिकंदराराऊ [हाथरस ]। नगर के ममता फार्म हाउस में विश्व ब्राह्मण दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी आकाश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से आए सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवकांत कौशिक एवं अरविंद शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता सुधीर तिवारी ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजक आकाश दीक्षित ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस समाज को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने और युवा पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव ज्ञान, धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई है तथा वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
वक्ताओं ने विश्व ब्राह्मण दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह दिवस समाज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में समाज के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समरसता और समाज उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
ममता फार्म हाउस परिसर में पूरे समय उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर देवकांत कौशिक, अरुण दीक्षित, मनोज कुमार राजौरिया, आकाश दीक्षित, रिंकू शर्मा, विष्णु स्वरूप शर्मा, संतोष शर्मा, बृजबिहारी कौशिक, देवेंद्र दीक्षित शूल, मनोज उपाध्याय, राकेश शर्मा, सनी पचौरी, प्रदीप शर्मा, वीर प्रकाश उपाध्याय, सुधीर तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, पवन पंडित, सुनील पचौरी, रवि शर्मा, गुरुशरण त्रिवेदी, सतीश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अनिलेश पचौरी, दुर्वेश पचौरी, सत्यकुमार शर्मा, हिमांशु दीक्षित, अजीत शर्मा, डॉ. अरविंद भारद्वाज, मदन तिवारी, पंकज दीक्षित, बॉबी पचौरी, प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, पंकज शर्मा, उमेश शर्मा, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, शौर्य शर्मा, देव शर्मा, मृदुल भारद्वाज, किशोर पांडा, अनुराग शर्मा, गगन शर्मा, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में आयोजक आकाश दीक्षित ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।








