शपथ से पहले ही सिविल वार के सचिव अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत

फाइल फोटो

सिकंदराराऊ :  थाना क्षेत्र के गांव पिपलगवां निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के चुने सचिव ब्रजभान सिंह चौहान (उम्र लगभग 50 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजभान सिंह चौहान प्रतिदिन की भांति शुक्रवार प्रातः करीब 10 बजे अपने गांव से सिकंदराराऊ सिविल न्यायालय आ रहे थे। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे, तभी तेज गति व लापरवाही से आ रहे एक कैंटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
दुर्घटना की खबर सुनकर मौके पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान सहित सेंकड़ों अधिवक्ता साथी पहुंचे और उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। अधिवक्ता की असामयिक मृत्यु से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है।