जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा। कि संवेदनशीलता से कार्य करते हुए पशुधन को बचाने में जी-जान से जुट जाएं। तेजी से वैक्सीनेशन करें, प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में 70 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकीं हैं, और आपकी मांग व आवश्यकतानुरूप इसकी और आपूर्ति करा दी जाएगी। जहां भी वैक्सीनेशन के लिये जाएं पशुपालकों को रोग की रोकथाम के लिये प्रशिक्षित करें।
किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकते हुए पैनिक स्थिति ना उत्पन्न होने दें। हमें ना केवल रोग की रोकथाम करनी है। बल्कि जनमानस को अपने द्वारा किये गये अच्छे कार्यों से भी अवगत कराना है ताकि वह किसी भ्रम की स्थिति में न रहें।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...