हाथरस का 01 कि0मी0 ऐरिया हाॅटस्पाट घोषित

हाथरस 01 मई 2020 (सूवि)।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि जनपद हाथरस थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्रान्तर्गत आने वाला मौहल्ला सीकना पान गली घण्टाघर हाथरस में एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। अतः सीकना पान गली घण्टाघर हाथरस के 01 कि0मी0 ऐरिया को हाॅटस्पाट घोषित किया जाता है उक्त ऐरिया में समस्त प्रकार की गतिविधि अग्रिम आदेशों तक पूर्णतः बन्द की जाती हैं। उक्त ऐरिया में आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित यथा आपूर्ति दवा, खाद्यान आदि दुकानों को प्रातः 07ः00 से 11ः00 बजे तक दी जाने वाली छूट को अग्रिम आदेशों तक वापस लिया जाता है। आवश्यक वस्तुओं दवा, खाद्यान, फल, दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जायेगी।  आदेश के उल्लघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।