शनिवार, जुलाई 27, 2024
होममथुराहाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक युवक की मौत

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक युवक की मौत

दिल्ली से आगरा जा रही रोडवेज बस की हाईवे पर खड़े ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आगरा के एक युवक की मौत हो गई। चालक समेत दो यात्री घायल हो गए, ये दोनों युवक भी आगरा के रहने वाले हैं। दोनों घायल युवकों को वृंदावन पुलिस ने शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसा करीब रात को 11 बजे हुआ। जब ईदगाह डिपो की बस दिल्ली से आगरा आ रही थी। जैंत थाना क्षेत्र के पास हाईवे स्थित संजय कॉलेज के सामने खड़े ट्रक से बस टकरा गई।
बस चालक कृष्णकांत बस में बैठा यात्री रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करया है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक देवेंद्र अपने घर में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली के एक होटल में काम करता था।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments