शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमराजनीतिसीएम योगी से मिले नवनिर्वाचित आजमगढ़ का किला ढ़हाने वाले दिनेश लाल...

सीएम योगी से मिले नवनिर्वाचित आजमगढ़ का किला ढ़हाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव जीतने वाले दिनेश लाल यादव मंगलवार को सीएम योगी से मिले। इस मौके पर उनके साथ भोजपुरी के 2 कलाकार भी शामिल हुए। सीएम से मुलाकात के दौरान दिनेश लाल यादव ने भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की, भेंट के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही। सीएम योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। सीएम कार्यलय से वे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। इससे पहले आंजमगढ़ के सांसद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव थे। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपरी की करहल सीट से जीत दर्ज की थी। जीत के बाद अखिलेश ने आजमगढ़ से इस्तीफा दे दिया था। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता है। 2019 की मोदी लहर में भी सपा ने यह सीट बचा ली थी। लेकिन उपचुनाव में रामपुर व आजमगढ़ सीट सपा के हाथ से फिसल गई। सपा ने हार के लिए भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इन दो सीटों पर उपचुनाव में हार से यूपी में सपा के लिए भाजपा को रोकना लगभग असंभव हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments