मंगलवार, दिसम्बर 5, 2023
होमब्रजसाफ मास्क पहनें : गंदा मास्क पहनने से गले की समस्या हो...

साफ मास्क पहनें : गंदा मास्क पहनने से गले की समस्या हो सकती है – सूचिका सहाय

हाथरस ।

कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मास्क साफ हो। गंदे मास्क का कतई प्रयोग नहीं करना चाहिए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मधुर कुमार ने बताया कि एक मास्क बहुत अधिक लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गंदे मास्क से गले में दर्द, पेट संबंधी बीमारियां, गले में खिचखिच, अपच और सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। मास्क को लंबे समय तक इस्तेमाल करने और न धोने की वजह से मास्क के छिद्र गंदगी से भर जाते हैं और इस तरह के मास्क से स्वास्थ्य को परेशानी हो सकती है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सूचिका सहाय ने कहा कि यदि मास्क पहनने के बाद भी गले में समस्या आ रही है तो समझ जाइए कि मास्क साफ नहीं है। वह कीटाणुओं से भर गया है। यह कीटाणु ही गले में परेशानी कर रहे हैं। मास्क पहनने से खांसी की समस्या नहीं होती है, लेकिन गंदा मास्क पहनने से गले की समस्या हो सकती है। खांसी से बचना है तो अपने मास्क की सफाई का विशेष ध्यान रखें। मास्क को सादे पानी में धोना काफी नहीं है। मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट के लिए उसे पानी में डुबोकर रख दें। इसके बाद साबुन से धोएं। चार से पांच घंटे तक तेज धूप में सूखने दें। यदि घर में धूप नहीं आती है तो मास्क को गर्म पानी से धोने के बाद सुखाएं।
उन्होंने कहा कि गीले मास्क का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिये। इससे कीटाणु पनप सकते हैं। मास्क के सूखने के बाद इसे तीन से चार मिनट तक प्रेस करें। मास्क को बार बार हाथ लगाने से बचें। हर इस्तेमाल के बाद मास्क को धोना जरूरी है। मास्क की सफाई और उसे बदलने को लेकर लोगों में अभी और जागरूकता की जरूरत है। कई लोग लंबे समय तक एक ही मास्क का उपयोग करते हैं, तो कुछ लोग मास्क की सफाई तक नहीं करते हैं।

RELATED ARTICLES

16 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

AaronMet on Blog Post Title
AaronMet on Blog Post Title
AaronMet on Blog Post Title
Grahamjoits on Blog Post Title