शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमब्रजसरकार की गलत नीतियों के कारण 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार: मायावती

सरकार की गलत नीतियों के कारण 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार: मायावती

लखनऊ, 16 अक्टूबर (वेबवार्ता)।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार द्वारा 25 हजार होमगार्डों की कथित रूप से ड्यूटी समाप्त करने को लेकर हमला बोला है।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि यूपी सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों की सजा 25 हजार होमगार्डों को बर्खास्त करके उनके परिवार के लाखों लोगों को क्यों दे रही है। इससे प्रदेश में अराजकता और ज्यादा बढ़ेगी। सरकार रोजगार देने के बजाए बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि सरकार जनहित पर समुचित ध्यान दे तो बेहतर होगा।

हालांकि विभागीय मंत्री चेतन चैहान ने आश्वस्त किया है कि किसी भी होमगार्ड को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। रोटेशन के हिसाब से सभी होमगार्ड को काम मिलेगा। पुलिस महकमे से जो होमगार्ड हटाए भी जा रहे हैं उन्हें पुराने बजट के हिसाब से समायोजित करने का आग्रह भी किया गया है।

चेतन चैहान ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सुझाव दिया गया है कि जो बजट 500 रुपये के हिसाब से पूरे साल भर का है इस बजट में वह जितने होमगार्ड को ड्यूटी दे सकते हैं, दी जानी चाहिए। चैहान ने कहा कि इसके अलावा जो होमगार्ड हमारे पास वापस आएंगे उनकी ड्यूटी लगाई जाएंगी। किसी को भी बेरोजगार नहीं किया जाएगा और न ही हटाया जाएगा। ड्यूटी समाप्त होने का मतलब नौकरी समाप्त होना नहीं है। हमारे पास जो भी ड्यूटी हैं, उन्हीं में सबको समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने होमगार्ड के लिए अलग से बजट देने में कुछ परेशानी जाहिर की थी, जिसके बाद यह समस्या पैदा हुई। बातचीत के जरिए जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments