उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार को राज्यपाल के नाम सम्बोधित झापन सौंपा सपाइयों ने

सिकन्दराराऊ (ब्रजांचल ब्यूरो)।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के कार्यालय से किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल राज्यपाल के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकन्दराराऊ को सौंपा।
जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष युवराज सिंह के कार्यालय से सपा कार्यकर्ता किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली जिसे सिकन्दराराऊ आने से पहले ही प्रशासन ने रतिभानपुर चौराहे पर ही रोक दिया। वार्ता के बाद वहीं पर उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार को महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन युवराज सिंह व किसान नेताओं ने दिया।
