रविवार को नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में स्लोगन लिखे गए।
सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समाज को यह संदेश दिया गया की आने वाली 22 जनवरी 2024 को एक प्रकार के उत्सव के रूप में मनाएं जिस प्रकार भगवान श्री राम के वापस आने पर अयोध्या वासियों ने मनाया होगा बल्कि उससे और भी अधिक सुंदर और भव्य तरीके से इस कार्यक्रम को मनाएं क्योंकि यह शुभ अवसर एक बहुत लंबे समय बाद आया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष नीरू यादव बजरंग दल नगर सहसंयोजक उदय प्रताप सिंह, सौरभ जादौन, केशव माहेश्वरी, अभिषेक चौहान, रीतेश पुंडीर मयंक जादौन देव वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...