शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी विसात विछाने में लग...

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी विसात विछाने में लग गई

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी विसात विछाने में लग गई हैं…. और गठबंधन का विकल्प तलाश रहीं हैं…. वहीं लोकसभा चुनाव साल 2019 में बीएसपी के ऊपर भगवा पार्टी की बी टीम की भुमिका निभाने  का आरोप लगा था। लेकिन बीएसपी सुप्रीमो का कहना है कि अब वो कांग्रेस का साथ देंगी….आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती यूपी में अपनी पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तरों पर काम कर रही हैं। 2024 के चुनावों से पहले मायावती अपने वोटरों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। तो वहीं विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ एक मोर्चा तैयार करने की कोशिश में है। ये भी बताया जा रहा है कि 2024 से पहले बीएसपी यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।  पिछले हफ्ते बहुजन समाज पार्टी ने मीडिया को दो पन्नों का नोट जारी किया था इस नोट के जरिये उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पुनर्गठन के बारे में अटकलों को जन्म दे दिया है। बीएसपी प्रमुख के साथ बीएसपी के पदाधिकारियों की बैठक के बाद जारी नोट में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा लेकिन उन्होंने कांग्रेस पर कोई टिप्पनी नहीं की। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के ऊपर भगवा पार्टी की बी टीम की भुमिका निभाने का आरोप लगा था लेकिन अब मायावती का ये रूख सबको हैरान कर रहा है। बीएसपी सूत्रों के अनुसार नेताओं को भी अपने भाषण में कांग्रेस के प्रति नरम रूख रखना चाहिए। इन बातों से लगता है कि भविष्य के लिए पार्टी ने गठबंधन का विकल्प खोल दिया है…. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक बीएसपी के एक सांसद ने कहा ऐसा लगता है कि कांग्रेस के प्रति बीएसपी नरम रूख अपना रही है और उन्होंने कहा कि इस विकल्प को तलाशा भी जाना चाहिए। 2024 में पार्टी के लिए कांग्रेस को एक अच्छा गठबंधन विकल्प माना जा सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments