शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़लखीमपुर कांड को लेकर फिर धरने पर बैठे किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर...

लखीमपुर कांड को लेकर फिर धरने पर बैठे किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन

बीते दिनों लखीमपुर में किसानों के ऊपर कार चढ़ाने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। जिसको लेकर अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सभी जिलों में किसानों के द्वारा प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। अलीगढ़ में भी जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा

आक्रोश में किसान
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ का है। जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों के द्वारा 72 घंटे तक लगातार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद अलीगढ़ में भी किसानों के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान नेता के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया बीते दिनों लखीमपुर में राज्य गृह मंत्री टेनी सिंह के बेटे के द्वारा किसानों पर कार चढ़ा दी गई थी। जिसमें कई किसान शहीद हो गए थे। किसानों के द्वारा अपनी मांगो को लेकर लगातार प्रदर्शन किया गया सरकार के द्वारा मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। लंबे समय के बीच जाने के बाद आज तक किसानों की मांगो को पूरा नहीं किया गया यही कारण है कि आज भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश में किसानों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। 75 जिलों में जब तक प्रदर्शन जारी रहेगा तब तक किसानों की मांगो को पूरा नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर: मोहम्मद शाहनवाज़

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments