शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमहाथरसराष्ट्र उत्थान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उदेश्य है -हरिशंकर

राष्ट्र उत्थान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उदेश्य है -हरिशंकर

हाथरस ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिप्रदा उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने चन्दन तिलक लगाकर एक दूसरे को वर्षप्रतिपदा की बधाइयां दी।

गोपाल धाम में आयोजित वर्षप्रतिपदा उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डा0 केशवराव बलिराम हेडगेवार को ’’आद्यय सरसंघचालक प्रणाम’’ कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुख्य वक्ता प्रान्त सामाजिक सद्भाव व मुख्यमार्ग प्रमुख हरिशंकर ने स्वयंसेवकों को विक्रम नव सम्बत 2080 की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व मे सर्व व्यापी है। राष्ट्र उत्थान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उदेश्य है। सामाजिक समरसता से ही देश को परम वैभव पर ले जाया जा सकता है। संघ की शाखाओं से व्यक्ति निर्माण होता है । उन्होने स्वयंसेवकों से अहवान किया कि देश में सामाजिक समरसता लाने का संकल्प ले। राष्ट्र निमार्ण में संघ के स्वयंसेवकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कितनी भी विपरीत परस्थिति हो लेकिन राष्ट्र के लिये संघ के स्वयंसेवकों ने कभी दिन या रात नही देखे और वह निरन्तर राष्ट्र के लिये कार्य करते रहे है। हिन्दू कभी पतित नही हो सकता है क्यों कि वह ‘सर्वे भवन्तु सुखना ’ की भावना से कार्य करता। पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है । विश्व भर के देश यह जानते है कि प्रेम और भाईचारें का संदेश हिन्दू ही देता । वह दिन दूर नही जब पूरे विश्व में भारत माता की जय जय कार होगी ।अध्यक्षता प्रमुख उधोगपति एवँ समाज सेवी ओम प्रकाश अग्रवाल मैटल वाले ने की। नगर कार्यवाह भानु ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगरप्रचारक अनमोल , विभाग योग प्रमुख हजारीलाल , जिला बौद्धिक प्रमुख महेश दुबे ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सह व्यवस्था प्रमुख मुकेश बंसल ,जिला घोष प्रमुख सतेंद्र सिंह ,जिला सामाजिकसमरसता प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता ,नगर सह संघचालक डॉ पीपी सिंह , सह नगर कार्यवाह टिंकू राना, नगर बौद्धिक प्रमुख सतीश ,नगर शारीरिक प्रमुख प्रबल प्रताप ,नगर सह शारीरिक प्रमुख कृष्णा चौधरी ,नगर संपर्क प्रमुख लक्ष्मीकांत दीक्षित , नगर पर्यावरण प्रमुख अमन बंसल , नगर समाजिक समरसता प्रमुख राहुल माहौर , नगर सामाजिक सद्भाव प्रमुख सक्षमपाठक, राजू राठौर , संदीप वार्ष्णेय ,अंकुर अग्रवाल , स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक मनोज अग्रवाल राया वाले , आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments