शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमutterpradeshयूपी निकाय चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, सुगबुगाहट तेज

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, सुगबुगाहट तेज

उत्तरप्रदेश नगरनिकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है| भारतीय जनता पार्टी के साथ अन्य दलों की भी चुनावी तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है| इस महीने कभी भी नगर निकाय चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है| सीटों के आरक्षण और परिसीमन सहित मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है| लेकिन अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया गया|

उत्तरप्रदेश में कुल 17 नगरनिगम, 148 परिषद और 493 नगर पंचायत है| नगरनिगम में महापौर को चुना जाता है| नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद का चुनाव होता हैं| वहीं आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित किया है| जिसमें नगर निगम के महापौर, परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए| नगर निगम के पार्षद और नगर पालिका नगर पंचायत के सदस्यों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए| इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को भारत का नागरिक होना चाहिए और पर्चा दाखिला करते समय प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक और दो समर्थक होने चाहिए|

इस चुनाव में हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सके इसके लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है| सीटों का आरक्षण चक्रानुक्रम में किया जाता है| यानी जो सीट वर्तमान समय मे आरक्षित है, उसे अनारक्षित श्रेणी में किया जा सकता है| या जो सीट ओबीसी के लिए थी वह सामान्य या आरक्षित हो सकती है| कुल मिलाकर आरक्षण में चक्रानुक्रम प्रणाली का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है| ताकि उससे सीट पर हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका मिलता रहे|

– हिमांशी गुप्ता

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments