शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होममथुरायमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस पल्टी

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस पल्टी

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का टायर फट गया। टायर फटने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। का टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
स्लीपर कोच बस यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बुधवार की सुबह चार बजे एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 67 के पास अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
गनीमत यह रही कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी। बस में करीब 58 यात्री सवार थे। जिनमें से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची नौहझील पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। बस की अन्य सवारियों को दूसरी बस की मदद से भेजा गया है। क्रेन से बस को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है।
हादसे में मोहित प्रजापति निवासी कानपुर नगर, सचिन कुमार निवासी कानपुर देहात, विमल पोरवाल निवासी औरैया, कुंवर बहादुर सिंह निवासी फर्रुखाबाद, हिमांशु यादव, मोना शर्मा, गोलू यादव, प्रीति यादव, अजहर व अमीन खान घायल हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments