शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमअलीगढ़मूसेपुर दोहरे हत्या कांड में 10 लोग गिरफ्तार

मूसेपुर दोहरे हत्या कांड में 10 लोग गिरफ्तार

गांव मूसेपुर में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन दोनों महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने लाठी डंडो से हमला किया और हाथापाई के दौरान बंदूक में गोली भर कर दी। तनाव के कारण गांव में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं, जिस मोहल्ले में रविवार को घटना हुई थी, वहां दूसरे दिन सन्नाटा देखने को मिला। शोक संवेदना व्यक्त करने आने वालों की चहलकदमी देखने को मिली।
कपड़े की दुकान में चोरी का आरोप लगने और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पैदा हुई रंजिश में रविवार को यह घटना हुई। आरोपी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने साथियों व परिवार के लोगों के साथ मिलकर भूरी सिंह पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हमले में भूरी सिंह व उनकी विवाहित बेटी राधा की गोली लगने से मौत हो गई।
इसके साथ ही 11 लोग जख्मी हो गए। इनमें से अभी कुछ का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस घटना में दर्ज मुकदमे के आधार पर आठ लोगों को पुलिस ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिए था। दूसरी तहरीर में नामजद पूर्व प्रधान की पत्नी नीता व हरी सिंह की पत्नी अवधेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान किसी आरोपी के चेहरे पर जेल जाने को लेकर या दोहरे हत्याकांड को लेकर कोई पश्चाताप का भाव नहीं दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने खुले तौर पर हत्याएं करना स्वीकारा है।
मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह सहित ओम प्रकाश, राम सिंह, रवि ,भूपेंद्र, बुधपाल, कालू और राजू सहित महिला नीता और अवधेश।
मूसेपुर की घटना में अब तक दस आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं, हम हर पहलू पर नजर रख रहे है।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments